Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने निर्माणाधीन भव्य विवाह भवन एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल का लिया जायजा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप निर्माणाधीन भव्य विवाह भवन एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल का जायजा सोमवार को विधायक समीर मोहंती ने लिया. इस दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. साथ ही विधायक ने कहा कि ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना शीघ्र पूर्ण होकर आम जनता को समर्पित की जा सके. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने कहा कि यह विवाह भवन एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

इस मौके पर सीओ नवीन पूर्ति, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, मुखिया राधानाथ मुर्मू, गौतम दास, मोहन माइती, बापी नंदी, विशाल बारीक, कृति सुंदर महतो, राहुल महतो, बिक्रम बारीक, गौतम दास आदि उपस्थित थे.