Advertisements
Spread the love

चौका थाना क्षेत्र में तड़के छापेमारी, पंजाब निर्मित शराब की हजारों बोतलें बरामद

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौका थाना अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में सोमवार तड़के 2:30 बजे से सुबह 7:00 बजे तक संचालित किया गया। छापेमारी के दौरान एक टीन शेड में अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। जब्त शराब में McDowell’s No.1, After Dark और Imperial Blue ब्रांड की कुल 1790.64 लीटर शराब शामिल है। इसमें 750 एमएल की 900 बोतल, 375 एमएल की 1800 बोतल और 180 एमएल की 2448 बोतलें पाई गईं। इसके अलावा मौके से 30 खाली ड्रम और प्लास्टिक जार भी जब्त किए गए, जिससे बड़े स्तर पर अवैध भंडारण और सप्लाई की आशंका जताई जा रही है।
इस अभियान में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला उत्पाद विभाग के पदाधिकारी के साथ चौका थाना पुलिस बल भी शामिल रहा। फिलहाल इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री दंडनीय अपराध है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने और केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही शराब खरीदने की अपील की। साथ ही अवैध शराब के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरे के प्रति भी लोगों को सतर्क रहने को कहा

You missed