Advertisements
Spread the love

कान्दरबेड़ा में शिव पूजा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कान्दरबेड़ा में श्री श्री पंचवटी शिव पूजा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तरुण कुमार दे के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि तरुण कुमार दे ने अपने संबोधन में कहा कि शिव पूजा महादेव की आराधना का प्रतीक है, जिसे हमारे पूर्वजों द्वारा सदियों से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा हमारी आस्था और संस्कृति की पहचान है, जिसे आगे भी इसी तरह निभाते रहना चाहिए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भोले बाबा की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुधीर सिंह,मलीन्दर महतो, गया राम सिंह, परमेश्वर सिंह, विदु मुर्मू, मदन मुर्मू, प्रदीप महतो, सुखदेव महतो, सोमनाथ हेमब्रम , मनजीत हेमब्रम , मकर टुडू, बलराम टुडू, बंकिम सिंह सरदार, जगमोहन महतो, धरणीराम, कालीचरण सिंह, आदि मौजूद रहे। यह दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आस्था, परंपरा और मनोरंजन का संगम बनकर उभरा।

You missed