Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर के समीप एक बोरिंग एवं पंप अधिष्ठापन का किया शिलान्यास

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की एक अहम बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण में अक्षय मोहंती की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान बैठक में मंदिर भवन का जीर्णोंद्वार कराने समेत हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, मंदिर में संगमरमर पत्थर की मूर्ति स्थापना से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई.

Advertisements

 

बैठक में कमेटी के स्वरूप में बदलाव करते हुए सर्वसम्मति से विधायक समीर मोहंती को मुख्य संरक्षक बनाया गया. साथ ही प्रणव बेरा, रवींद्रनाथ सिंह, सुजीत दास, तरुण खान, तरुण बेरा तथा तापस दास को कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया. कमेटी के सचिव अरिंदम दे ने विधायक समीर मोहंती का मुख्य संरक्षक बनने पर हर्ष जाहिर करते हुए उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बैठक का संचालन कमेटी के उपाध्यक्ष गौतम दास ने किया.

इस उपलक्ष्य में कमिटी के सदस्यों ने विधायक समीर मोहंती को मंदिर के समीप एक बोरिंग एवं पंप अधिष्ठापन हेतु आग्रह किया था. इस दौरान विधायक के अनुशंसा पर नगर पंचायत से उक्त कार्य की स्वीकृति मिलने पर विधायक द्वारा शिलान्यास किया गया.

You missed