
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने लिया दुर्लभ बीमारी के ग्रसित चार वर्षीय बच्ची की इलाज का जिम्मा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पांच बेड़ियां ग्राम निवासी खोकन मिस्त्री की 4 वर्षीय पुत्री एक गंभीर एवं दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है. परिजन आर्थिक तंगी और लंबे समय से उचित इलाज नहीं मिलने के कारण परिवार ने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी. इस मामले की जानकारी मिलते ही विधायक समीर मोहंती स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और बच्ची की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संपूर्ण इलाज कराने का भरोसा दिलाया. विधायक की इस पहल से निराश परिवार को नई उम्मीद मिली है और अब बच्ची के बेहतर इलाज का रास्ता प्रशस्त हुआ है.
विधायक ने तुरंत असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर बच्ची के समुचित एवं शीघ्र इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. साथ ही जरूरत पड़ने पर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही.

