Advertisements

चाकुलिया: बृहत झारखंड कुड़मी समन्वय समिति ने बैठक कर जाति जनगणना में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का किया अपील
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पुरानपानी टाउन हॉल में बृहत झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के बैनर तले शनिवार को कोकिल महतो की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया. इस दौरान बैठक में जाति जनगणना 2026-27 को लेकर समाज से अपील किया गया कि जाति जनगणना 2026-27 में कागज पर सिर्फ नाम नहीं, अपनी असली पहचान दर्ज करना है. अगर कुड़मी है तो गर्व से जनजाति कुड़मी और अपनी मातृभाषा कुड़माली लिखना है. अब अपनी जड़, अपनी संस्कृति और अपनी पहचान को मजबूती से सामने लाने का वक्त आ गया है. यह सिर्फ एक फॉर्म भरने की बात नहीं बल्कि यह पहचान, अधिकार और भविष्य की बात है. इसलिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है.
Advertisements

इस मौके पर हरिशंकर महतो, स्वपन महतो, सुनील महतो, गिरीश महतो, राजेश्वर महतो, रतिकांत महतो, दीपक महतो, पूर्णेंदु महतो, अनूप महतो आदि उपस्थित थे.

