Spread the love

घाटशिला : प्रेस क्लब आफ घाटशिला ने पहला वर्षगांठ मनाया और दिशा तय किया…

दीपक नाग… ✍🏾

Advertisements
Advertisements

प्रेस क्लब आफ घाटशिला ने आज 1 मई को अपने स्थापना दिवस का पहला वर्षगांठ घाटशिला सोनाखून स्थिति बिल्लू धाबा में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। और कमेटी का विस्तार किया । 

इस अवसर पर कमिटी का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर संतोष मंडल, महासचिव के पद पर कन्हाई हेंब्रम, उपाध्यक्ष के पद पर अरविन्द, संयुक्त सचिव पद पर पार्थ परीडा, कोषाध्यक्ष के पद पर रवी प्रकाश सिंह, सह कोषाध्यक्ष जयदेव दास, घाटशिला के कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रभाकर कुमार, कार्यालय सचिव के पद में इश्वर क्षेत्री को निर्वाचित किया गया। साथ ही समिति के संरक्षक मंडली में दो और सदस्य दीपक नाग और राजा कर्मकार को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, एबीपी न्यूज़ नई दिल्ली के एंकर चंदन सिंह, सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंह देव,व और महासचिव ओमप्रकाश सिंह विषेश रूप से उपस्थित थें। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि और समिति के सदस्यों ने वर्तमान समय में पत्रकारिता पर चुनौति और प्रतिस्पर्धा पर अपने-अपने राय रखें। बताया गया पत्रकारिता में  गिरावट में कमी का मुख्य दो कारण हैं ग्राउंड जीरो लेवल के पत्रकारिता से दूर और व्हाट्सएप लेवल पत्रकारिता में मशगूल होना है।

आज प्रेस क्लब आफ घाटशिला के इस प्रथम वर्षगांठ का कार्यक्रम मुख्य रुप से दो चरणों सम्पन्न हुआ। चलिए बारी-बारी जानने के लिए यात्रा किजिए मेरे साथ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया – 

मुख्य अतिथियों को मोमेंटो और पुष्प गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया –
मुख्य अतिथियों द्वारा पत्रकारों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया –
प्रेस क्लब आफ घाटशिला के पत्रकारों के लिए मुख्य अतिथियों द्वारा टी-शर्ट अनावरण किया गया –
बहरहाल, प्रेस क्लब आफ घाटशिला के सभी सदस्यों ने आपस में विस्तृत विचार आदान-प्रदान करते हुए आगे की रणनीति को तय किया । साथ ही कमेटी को शीघ्र ही पुर्ण रुप से विस्तार करने की सहमती बनी।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …