Advertisements

चाकुलिया: पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में भाजपाइयों ने झालमुढ़ी खिलाकर आतिशबाजी की ओर मिठाई बांटकर मनाया जश्न
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यणरताओं ने झालमुरी खाकर बंगाल में पार्टी की बढ़त की खुशियां मनाई. पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत से आम नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हो गए है. इसको लेकर सोमवार को बिरसा चौक में खुशियां मनाई गई. इस दौरान भाजपाइयों ने फटाका फोड़कर खुशियां मनाई और लोगों को मिठाईयां भी खिलाई. इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा.
Advertisements


इस मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू, दिनेश सिंह, साधन मल्लिक, सुशील शर्मा, पार्थो महतो, महादेव महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, संजय दास, बनमाली दास, जयदेव मुर्मू, मुरली दास, हीरा महतो, संजय पासवान, मुन्ना भारती, बापी मल्लिक, परिमल दास, दीपेश पोलाई, पिंटा मल्लिक आदि उपस्थित थे.

