Spread the love

चाकुलिया: पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में जनताओं ने लोगो को झालमुढ़ी खिलाकर खास अंदाज में मनाया जश्न

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद चाकुलिया की जनताओं ने खास अंदाज में जश्न मनाया. इस दौरान नया बाजार स्थित गौशाला के समीप जनताओं ने भाजपा की जीत पर लोगों को झालमुढ़ी खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की. यह जश्न न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सांस्कृतिक रंग में भी रंगा नजर आया है. आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और झालमुढ़ी का लुफ्त उठाया. दरअसल, पीएम मोदी ने बंगाल के चुनाव के दौरान झालमुढ़ी खाया था. इसको लेकर पक्ष ने तारीफ की थी जबकि विपक्ष ने उनकी आलोचना की थी, लेकिन झालमुढ़ी बंगाल के चुनाव में केंद्रबिंदू था. लिहाजा, बंगाल जीत की खुशी में झालमुढ़ी खिलाकर खुशियां मनाई गई. इस मौके पर संजय लोधा, सुभाष लोधा, कृष्ण प्रसारी, बिट्ठल शर्मा, पंकज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अभिनाश सुरेखा, भरत शर्मा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed