
घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर
दीपक नाग… ✍🏾

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडुचेरी में भाजपा की बम्पर जीत से उत्साहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम मऊभंडार में जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान चौक-चौराहों पर लड्डू और झालमुढ़ी का खूब वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने झालमुढ़ी का आनंद लिया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर लोगों ने कहा कि पश्चिम बंगाल को मुस्लिम तुष्टिकरण और विनाशकारी नीति से आज मुक्ति मिली है जिसका श्रेय बंगाल की जनता और पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है।

इस अवसर पर भाजपा के घाटशिला मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय, पार्टी नेता एवं स्थानीय दुकानदार अनिमेष जायसवाल, रमेश ठाकुर, दिनेश जायसवाल, तुहिन घोषाल, शंकर ठाकुर, शंकर पातर, पिंटू दास, प्रवीर दास, प्रमोद दे, राजू सिंह, कमलेश दास, कृष्णा राउत, सनातन दलाई, संजीव सिंह तोमर, प्रकाश जयसवाल, प्रदीप सिंह, रमेश जयसवाल, दीपा विश्वास समेत कई अन्य मौजूद थे।
