Advertisements
Spread the love

घाटशिला : घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जीएसए) की वार्षिक आमसभा हुआ सम्पन्न 

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

मऊभंडार स्थित स्पोर्ट्स क्लब में घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जीएसए) की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को आयोजित की गई। आमसभा की अध्यक्षता जीएसए के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने किया जिसमें आगामी फुटबॉल गतिविधियों, लीग चैंपियनशिप के आयोजन तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जून के पहले सप्ताह से ए-डिवीजन एवं सुपर-डिवीजन लीग फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। शनिवार से क्लबों और खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू होगा। लीग के मुकाबले मऊभंडार और मुसाबनी के मैदानों में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन भी किया जाएगा। आमसभा में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को पुनः बहाल करते हुए ओमप्रकाश सिंह को अध्यक्ष तथा शक्ति प्रसाद धल को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, विनसेंट गुड़िया, दुबराज मुर्मू, डॉ भोलानाथ गोप और गणेश टुडू उपाध्यक्ष बनाए गए। दीपक दंडपात एवं चांद मार्डी को सहायक सचिव तथा प्रदीप धल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इसी तरह, रुपेश दूबे को मुख्य सलाहकार, जबकि बिमल सेनापति, सिदाम सोरेन और बिनोद राम को सलाहकार पद का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में हरजीत सिंह, रतन मजूमदार, कातु सोरेन, मेघराय बेसरा, बिदो सोरेन, लखन किस्कु व राजेश हेम्ब्रम को शामिल किया गया। अनुशासन समिति में गणेश टुडू, दीपक दंडपात, चांद मार्डी, कातु सोरेन, दुर्गा चंद्र मार्डी और डॉ भोलानाथ गोप को जगह दी गई है।

वार्षिक आमसभा के दौरान महासचिव शक्ति प्रसाद धल ने बीते वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया । जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। आमसभा में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन और एचसीएल-आईसीसी प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।

   महासचिव शक्ति प्रसाद धल ने कहा कि जीएसए लंबे समय से ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य कर रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में लीग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। वहीं, अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जीएसए ने क्षेत्र के कई खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसोसिएशन का उद्देश्य सिर्फ खिलाड़ियों को पहचान दिलाना ही नहीं, बल्कि उनके खेल करियर को नई ऊंचाई तक पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा। आमसभा का संचालन रुपेश दूबे एवं धन्यवाद ज्ञापन दुबराज मुर्मू ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।