चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने कवि गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
Advertisements

Advertisements


चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित झामुमो कार्यालय में विधायक समीर मोहंती ने कवि गुरु रविन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रविन्द्रनाथ ठाकुर का साहित्य, दर्शन और मानवता का संदेश आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने लोगों से कविगुरु के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया.
Related posts:

