
पोटका में आयोजित बैठक सह प्रशिक्षण शिविर में विधायक संजीव सरदार ने झामुमो कार्यकर्ताओं को जनगणना और एसआईआर को लेकर किया जागरूक।

जमशेदपुर/पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन
झामुमो केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर रविवार को पोटका प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में तेतला स्थित इम्पेरियल रिसोर्ट में बैठक सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। शिविर में मुख्य रूप से एसआईआर, आगामी जनगणना और जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म कोड दर्ज कराने को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो के पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी प्रवासी या बाहर रहकर काम करने वाले मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर गांव के लिए बीएलओ नियुक्त किए गए हैं और झामुमो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इनके सहयोगी के रूप में तैनात करेगा, ताकि ग्रामीण सही तरीके से जनगणना फॉर्म भर सकें।विधायक ने कहा कि वर्तमान जनगणना फॉर्म में सरना धर्म कोड का उल्लेख नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति से मिलकर जनगणना फॉर्म में सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि देश में लगभग 12 करोड़ आदिवासी सरना धर्म को मानते हैं और यदि जनगणना में उनकी अलग पहचान दर्ज नहीं हुई तो भविष्य में उनके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मांग को पूरे जोर-शोर से उठाएगा।
बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान झामुमो की नवनियुक्त जिला कमिटी का भी अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, विद्यासागर दास, प्रणव महतो, सचिव रतन महतो, संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू, नासिर खान और सह सचिव माणिक मल्लिक फूलों की माला पहना कर प्रखंड कमिटी की ओर से स्वागत किया गया।
विधायक संजीव सरदार के संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासियों, मूलवासियों और ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है और आने वाले समय में भी जनता के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील महतो, बबलू चौधरी, हीरामणि मुर्मू, चंद्रावती महतो, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, बाघराय सोरेन, अमृत मांझी, हितेश भगत, जिकरुल होदा, चक्रधर महतो, बिरेन पात्र, भुगलु टुडू, मनोरंजन सरदार, विमल दास , देव पालित, बापी भट्ट मिश्रा, आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

