Advertisements
Spread the love

 

डालसा की न्याय रथ पहुंची पोटका ब्लॉक लोगों की बीच कानूनी जागरूकता फैलाया

Advertisements

जमशेदपुर/ पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर न्याय रथ पोटका प्रखंड पहुंची लोगों के बीच विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान चला कर सघन कानूनी जागरूकता फैलाया।न्याय रथ पोटका प्रखंड होते हुए सानग्राम गांव पहुंची ग्रामीणों के साथ जागरूकता शिविर लगा कर कानूनी जानकारी दी साथ ही साथ डोर टू डोर लोगों से मिल कर डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए बुकलेट और पंपलेट बांटे गए लोगों को बाल विवाह,बाल मजदूरी,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगों जनों के अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया गया।न्याय रथ वहां से प्रस्थान करते हुए हेंसलबिल पंचायत के केंदमुडी गांव पहुंची जहां शिविर लगा कर ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दिया शोषित पीड़ित जरूरतमंद व्यक्ति को विधिक सहायता दिलाना एवं योग्य लोगों को सरकारी योजनाओं में जोड़ने का भरोसा दिया।जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता पाने के लिए पंचायत अंतर्गत डालसा द्वारा संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क करने के लिए कहा गया।शिविर के दौरान कुछ शिकायत मिले जिन्हें डालसा सचिव के नाम से एक आवेदन देने के लिए कहा गया ताकि उनके समस्या का निदान हो।इस अभियान में जमशेदपुर के पी एल वी नगेंद्र कुमार,दिलीप जयसवाल,मनोज कुमार एवं पोटका से चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,राजेश माहली,गौतम सरदार,दुलाल चंद्र मंडल,मकरो कर्मकार आदि शामिल थे।