Advertisements

चाकुलिया: बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रखंड कार्यालय में 13 मई और 28 मई को लगेगा विशेष शिकायत निवारण शिविर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष विद्युत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर 13 मई और 28 मई को प्रखंड कार्यालय में लगेगा. शिविरों का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ एहसान अख्तर ने बताया गया कि इन शिविरों में बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर से जुड़ी समस्या, बकाया राशि, नए कनेक्शन, बिजली आपूर्ति और अन्य विद्युत शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा. इस दौरान उपभोक्ता अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे.
Related posts:
चाकुलिया: विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग के क्रम में शीशाखून चेकपोस्ट से जांच टीम ने एक वाहन से ...
SARAIKELA : सरायकेला खरसावां जिले के 21 परीक्षा केंद्र में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी की...
Chandil : एक हफ्ते के भीतर चौका थाना क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था को लेकर आकाश महतो के नेतृत्व म...

