
अनगड़ा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Arjun kumar …..✍️
अनगड़ा (रांची)। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिल्ली डीएसपी ने की, जबकि थाना प्रभारी गौतम रजवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा युवा नेता रामसाय मुंडा, नीलकंठ चौधरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सिल्ली डीएसपी ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक संदेश साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।
थाना प्रभारी गौतम रजवार ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने भी आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ बकरीद मनाने का संदेश दिया। बैठक में एसआई सचिन लकड़ा, एसआई अनिल कुमार, चौकीदार सुनील सिंह, नीलकंठ चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, शाहनवाज खान, जय शंकर मुंडा, कुंती कुमारी, पुष्नाथ मुंडा, शिबू मुंडा, दिलीप मुंडा, मोहम्मद अमानुतुलाह अंसारी, सुगना मुंडा, महादेव गोप, जितेन्द्र सिंह गोप, मि० सलीम अंसारी, राजेन्द्र महतो, राकेश, जगदीश महतो, अमरदीप मुंडा, मो० सलीम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
Related posts:

