Advertisements
Spread the love

टाटा स्टील गम्हरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, 91 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisements

रिर्पोटर – जगबन्धु महतो

जे डी सी टीजीएस के तत्वावधान में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया स्थित इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (ईडीआईसी) में शुक्रवार को जे डी सी टीजीएस टाटा स्टील गम्हरिया के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 91 यूनिट रक्त संग्रह कराया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष एवं जे डी सी चेयरमैन राकेश्वर पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जे डी सी वाइस चेयरमैन पंचम प्राणलाल टांक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं टिस्को मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी शिव लखन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह शिविर जे डी सी चेयरमैन तथा मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप घोष, हरलीन कौर, हिमांशु, सुयश, सोनू दास समेत एडमिन टीम के उदय शंकर पाठक, संजय तिवारी और विकास वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा वेलफेयर कमिटी के सदस्यों, टिस्को मजदूर यूनियन के कमिटी मेंबर्स एवं अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय योगदान देकर शिविर को सफल बनाया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

You missed

मुसाबनी : मुसाबनी कंपनी तालाब के सौंदर्यीकरण व विकास को लेकर पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन