Advertisements
Spread the love

रांची : काक्रोच जनता पार्टी क्या भविष्य मे राजनीति का लिवास ओड़ सकता है ?

दीपक नाग… ✍️

एक साल पहले एक नया शब्द नये पिढ़ी के नौजवान युवक-युवतियों के लिए प्रयोग के तौर पर Zen – G सुना जा रहा था‌। छोटे अंतराल मे यह एक नया पहचान के साथ तेजी से वायरल होने लगा। जाने-अनजाने मे बुद्धिजीवि स्तंभ के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति ने नये पिढ़ी के लिए काक्रोच शब्द का क्या बात कहां ये Zen – G के लिए वर्दन साबित है गया। Zen – G इनके जुबांन से काक्रोच शब्द सुनर उतना आहत नहीं हुआ जितना कि, विगत 13 सालों मे देश के बड़े-बड़े शैक्षणिक परिक्षाओं मे हुई गड़बड़ी और भ्रष्टाचारी ने आहत किया है । शिक्षा तंत्र पर हो रही लगातार कुठाराघातों से आक्रोशित नये पिढ़ी को एक नया प्लाटफार्म का तलाश था। ऐन मौके पर काक्रोच जनता पार्टी सामने आया, नाम मिला काक्रोच जनता पार्टी यानी CJP.  गौरतलब है कि, इतनी तेजी से इसके चाहने वाले बढ़ने लगें कि, सारे शोसर मिडिया के गुरुजीओं को पीछे छोड़ दिया। इसे साधारण तरीके से समझना और लेना संभवतः सही नहीं बैठा। Zen – G को अपना विरोध जताने का प्लाटफार्म मिल गया है।

ऐसी स्थिति में, काक्रोच जनता पार्टी सरकार के समक्ष एक चुनौती बनकर सामने आने लगें। अल्प समय मे CJP तेजी से समर्थक बड़ना यह संकेत दे रहा है कि, Zen – G अब उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को आसानी से सत्ता का सुख लेने नहीं देंगे । यानी नये पीढ़ी को मुंगेरीलाल की हंसिन सपने दीखाने से काम बनने वाला नहीं है। राजनीतिक दलों को अब अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाना होगा। क्षमता है तो कुछ अच्छा कर दिखाओ या तो फिर सत्ता सुख मत पाओ।

वक्त बदल गया है, इंटरनेट और शोसल मिडिया का दौर चल गया है। नये पीढ़ी के पढ़े लिखे बच्चे अच्छा-बुरा समझने लगें हैं । अपने अभिभावकों को भी सच्चाइयों से रोजान अपडेट करतें रहते हैं । ऐसे मे “चंदा मामा का कहानी” सुनाकर जनप्रतिनिधि या सरकारी पदाधिकारी पार नहीं लग सकता है।

NEET UG, CBSC और भी कई तरीके की परिक्षाओं में हो रही गड़बड़ी पिछले तेरह सालों में करोड़ों छात्र-छात्राओं का जीवन उलझा कर रख दिया है। इन सभी दुराचारों के परिणाम है CJP । आगामी 6 जुन’ 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर में CJP और उनके समर्थक देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तिफा और NTA को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। अभिजीत दिपके CJP का फाउंडर है और उन्होंने शोसल मिडिया के माध्यम से बताया है कि, वह 6 जुन’ 2026 के दिन दिल्ली एयरपोर्ट मे पहुंचेंगे। जहां समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन जाकर लोकतांत्रिक तरीके से जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन करने का अनुमति मांगेंगे। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास, लिजेयता दहिया और आशुतोष ने भी मिडिया के सामने आकर सारे समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचने के लिए आव्हान किया है ।

कयास यह लगाया जा रहा है कि, दिल्ली सरकार जंतर-मंतर में घोषित होने वाले प्रदर्शन को होने से रोकेंगे। यह भी हो सकता है कि, अभिजित दिपके को एयरपोर्ट से निकलते ही गिरेफ्तार कर लिया जाए। राजनीतिक दलों के लिए ऐसा होता रहा है। पर CJP अभी तक कोई राजनितिक लिवास अभी तक नहीं ओड़ा है, हां भविष्य में राजनीतिक पार्टी बनेगा कि नहीं यह भविष्य के गर्भ में है। 

बता दूं कि, साल 15 अप्रैल 2011 को दिल्ली के राम लीला मैदान मे अन्ना हजारे देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में उतरें थें। इस दृष्टि से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हटाओ और NTA के बर्खास्तगी के मांग को लेकर CJP को लोकतंत्रीक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करने से क्या रोकना सरकार के लिए उचित होगा ?

देश के तमाम राजनीतिक पार्टियों के लोगों को एक पुरानी सच्ची घटना मालुम तो होगा ही, फिर भी उस कहानी को मैं एक बार दोहराना चाहता हूं।

छोटी सी एक चुक ने टाइटेनिक को डुबो दिया था। विशालकाय टाइटेनिक जल जहाज 14 अप्रैल 1912 की रात करीब 11:40 बजे अटलांटिक महासागर में एक आईस बर्ग से टकराया और लगभग 2 घंटे 40 मिनट के बाद 15 अप्रैल 1912 जल समाधि ले ली। यह बातें हम सबों के लिए एक जीता-जागता सबक है कि, हमारी एक छोटी सी गलती के कारण साम्राज्य हांथ से न छुट जाए ?

वर्तमान समय मे देश मे शिक्षा मंत्रालय जनता के कटघरे मे खड़े है । लगातार शिक्षा मंत्रालय विधि व्यवस्था मे असफल साबित हो रहा है । CJP अपने प्रदर्शन मे भी प्रमुख दो मुद्दे को लेकर मैदान मे मौजूद हैं । जेपी आन्दोलन मे देश के छात्र कुद पढ़ें थे। इंदिरा गांधी सरकार इमेरजैंसी लगकर भी खुद को बचा न सकी। CJP का जन्म होने के पहले से ही छात्रों के दिलों मे शिक्षा मंत्रालय के प्रति एक अविश्वास बन गया था। वर्ष 2024 का वह मंजर भाजपा सरकार को याद करनी चाहिए, किस तरह NEET UG’ 2024 मे हुई पेपर लीक के विरोध मे युवा पिढ़ी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहें थें। और सरकार ने परिक्षार्थीओं को निराश कर दी थी। आज अगर युवा एक सुर और एक मंच मे खड़े होने लगें हैं तो इसके लिए मौका भी भाजपा सरकार के शिक्ष मंत्रालय का ही देन कहना ग़लत न होगा। न तो शिक्षा जगत मे धांधली होती और न ही CJP का उदय होता।

बहरहाल, परिस्थितियों को देख कर ऐसा प्रतित होता है, सत्तर के दशक में जेपी आन्दोलन जैसा पृष्ठभूमि एक बार फिर देश में तैयार होने लगी है। फर्क बस इतना है कि तब जीपी आंदोलन हुआ करता था और आज CJP के रूप में नजर आ रहा है।

You missed