
चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा ने किया नई कार्यकारिणी समिति का गठन, युवा अध्यक्ष बने सुमित शर्मा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन धर्मशाला में गुरुवार को मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा ने सत्र 2026–27 हेतु नई कार्यकारिणी समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस दौरान शाखा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सुमित शर्मा, सचिव पद के लिए विक्रम लोधा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अनीश अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया.


मौके पर नव-निर्वाचित युवा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाज के विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और उनके कार्यकाल में भी अधिक से अधिक युवाओं को शाखा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाया जा सके. वहीं नव-निर्वाचित सचिव युवा विक्रम लोधा ने कहा कि आगामी कार्यकाल में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अमृत धारा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही उन्होंने समाजहित में अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने का भी संकल्प व्यक्त किया.

इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष विवेकानंद लोधा सहित माधव रुंगटा, अमितेश रुंगटा, विवेक लोधा (टीटू), केशव रुंगटा, नितिन केडिया, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, निकुंज लोधा, उमंग पसारी, अमर लोधा, विशाल शर्मा, मोहित लोधा, प्रशांत रुंगटा, सत्यम लोधा, गौरव लोधा, प्रतीक अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
Related posts:

