Advertisements

मुहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।
Advertisements


जामशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन
मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में शनिवार शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुहर्रम पर्व शांति और सद्भाव से मनाया जाएगा। हालांकि पोटका थाना क्षेत्र में मुहर्रम का झंडा जुलूस नहीं निकाला जाता है। शांति समिति बैठक में अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार,इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो, जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, प्रधान संघ के अध्यक्ष उतम सिंह, ग्राम प्रधान प्रणय भकत ,सुबल चंद्र भकत, इम्तियाज, नवद्वीप दास,शंकर मुंडा आदि उपस्थित रहे।

