Advertisements
Spread the love

जरमुंडी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन

Advertisements

पेपर लीक, भ्रष्टाचार और आदिवासी जमीन की लूट बन चुकी है हेमंत सरकार की पहचान – देवेंद्र कुंवर

 

दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका द्वारा जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के कार्यकर्ताओं के लिए शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर मतदाता सूची की गहन समीक्षा, नए मतदाताओं को जोड़ने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव बूथ से जीता जाता है। SIR का उद्देश्य है कि प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर हटाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी तत्परता के साथ अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें।

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि झारखंड की जनता वर्तमान हेमंत सरकार के कुशासन से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, भ्रष्टाचार और आदिवासी जमीन की लूट इस सरकार की पहचान बन चुकी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता के बीच विकास,विश्वास और विरासत की बात रखेगा। दुमका के पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 समाप्ति, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना जैसे ऐतिहासिक कार्य कांग्रेस की 70 वर्षों की सरकार में नहीं हो पाए, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने केवल योजनाओं के नाम बदलकर राजनीति की है,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं को वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचाने का काम किया है। आज आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों को बिचौलियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। मोबाइल के माध्यम से सीधे उन तक लाभ पहुंच रहा है, घर बन रहे हैं और बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। यही सच्चा जनकल्याण है। कार्यशाला में जरमुंडी विधानसभा के BLA-1 सीताराम पाठक, रविकांत मिश्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव कांत सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर BLA-1,BLA-2, शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों को मतदाता सूची की जांच,नए मतदाताओं को जोड़ने तथा वोटर वेरिफिकेशन ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के समापन पर “हर बूथ, भाजपा बूथ” के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन,जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, सीताराम पाठक,रविकांत मिश्रा, गौरव कांत, जयप्रकाश मंडल, पूनम देवी, मिथिलेश झा, मुरली मंडल, अनूप सिंह, लखीनारायण दत्ता, सुबोध दत्ता, बालकृष्ण पांडेय, नकुल मंडल, दिनेश यादव, विशंभर राव, संदीप पांडेय, प्रशांत दत्त, लाल गोविंद मंडल सहित बड़ी संख्या में BLA-2 एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed