
दुमका : राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए दुमका के दो खिलाड़ियों का चयन
रिपोर्ट : मौसम गुप्ता

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित इंदौर पब्लिक स्कूल में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में दुमका जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
ग्रीन माउंट अकैडमी के खिलाड़ी आयुष कुमार एवं अइरिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी साहुल माल्टो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, आयोजित की जाएगी।
दोनों खिलाड़ी 15 जून को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले टीम कोच दीपक सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
दुमका जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। शुभकामना देने वालों में विद्यालय के निदेशक डॉ. करुण कुमार राय, विनय कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, बांसुरी मैम, दशरथ सर संतोष कुमार, प्रेम शिला सोरेन, सत्यम मिश्रा, शुभम झा एवं विकास ठाकुर शामिल हैं।
सभी ने आशा व्यक्त की कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर दुमका एवं झारखंड का नाम रोशन करेंगे।
