Spread the love

 

मानपुर के महिलाओं ने अवैध शराब एवं हाड़िया बिक्री बंद करने की मांग को लेकर , पोटका थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन

पोटका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की लगभग दो सौ की संख्या में महिलाओं ने मंगलवार को एकजुट होकर पोटका थाना पहुंचकर, मानपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही अवैध महुआ शराब और हड़िया की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में शराब की बिक्री पर तुरंत और पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।महिलाओं का नेतृत्व ग्राम प्रधान गोपाल मुर्मू तथा पूर्व मुखिया तारणि सेन सरदार ने किया। मौके पर राबंदे सोरेन देवला सोरेन, जयंती पात्र, सोनमनी खॅडंवाल, पार्वती पाल, जयंती रजक, जीमा पात्र, पनमुनि मुर्मू, संगीता पात्र, फुलमनी कुतया,लुचना धल आदि उपस्थित रहे।

You missed