Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू के अध्यक्षता में आगामी 28 जून से 30 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी वैक्सीनेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सभी सहिया, सेविका एवं सहायिका को वैक्सीनेटर के रूप में प्रशिक्षण सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं सत्यव्रत चंद्र, डब्लूएचओ एफएम के द्वारा दिया गया. इस कार्यक्रम के तहत सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रथम दिन बूथ में एवं बाकी दो दिन घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. दवा पिलाने के लिए कुल 12103 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है. इस दौरान कुल 175 बूथ पर 350 दल के सदस्यों द्वारा दवा पिलाया जाना है. इसका सुपरविजन 28 सुपरवाइजर द्वारा किया जाना है एवं दवा बांटने के लिए 11 सब डिपो चिन्हित किया गया है.

Advertisements

You missed