Advertisements
Spread the love

मुहर्रम पर शांति और सौहार्द का संदेश : प्रशासन ने कहा—अफवाहों से रहें दूर, भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

Advertisements

Arjun Kumar ….✍️

अनगड़ा(राँची) । आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने की। बैठक में अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, अनगड़ा अंचलाधिकारी राजू कमल, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस दौरान मुहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने कहा कि मुहर्रम के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों एवं स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
बैठक में समाजसेवी रामपोदो महतो, डॉ. रिजू नायक, सुनील कुमार महतो, सिकंदर अंसारी समेत विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

You missed