Advertisements
Spread the love

दुमका : मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत 190 चिन्हित गांवों में विद्युतीकरण का लक्ष्य

रिपोर्ट : मौसम गुप्ता

Advertisements
Advertisements

दुमका : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दुमका के कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन ने बताया कि मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (MUJY) के तहत जिले के दूरस्थ एवं बिजली से वंचित गांव, टोलों, मुहल्लों में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है l

कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन ने बताया कि इस योजना अंतर्गत दुमका जिले के 190 चिन्हित गांवों में विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 133 गांवों में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत अब तक 1025 घरों में बिजली मीटर अधिष्ठापित कर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों को बिजली की सुविधा मिल रही है।

कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन ने बताया कि बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में 108 नये ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 130 किलोमीटर एलटी (LT) केबल तथा 26 सर्किट किलोमीटर (CKM) एचटी रैबिट वायर बिछाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन ने कहा कि शेष कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

You missed