Advertisements
Spread the love

 

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पोटका थाना परिसर में डीएसपी रोहित कुमार रजवार के अध्यक्षता में, सामुदायिक पुलिसिंग हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित।

जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन

Advertisements
Advertisements

पूर्वी सिंहभूम जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पोटका थाना में मुसाबनी डीएसपी रहित कुमार रजवार के अध्यक्षता में सोमवार को सामुदायिक पुलिसिंग हेतु शांति समिति की बैठक आयोजन हुआ । बैठक का संचालन करते हुए इंस्पेक्टर पी सी सिन्हा ने मुखिया,ग्राम प्रधान, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्यों से सामुदायिक पुलिसिंग हेतु सुझाव एवं क्षेत्र की समस्या रखने की अपील किया। बैठक में सामुहिक रूप से पोटका टांगरसाई,मतकमडीह चौक,बानाडूंगरी सहित अन्य स्थानों पर अड्डाबाजी करने,शराब पीने एवं जुआ खेल पर रोक लगाने की मांग उठाया गया। सरकारी शराब दुकानों के समीप शराब नहीं पिलाने,हाता चौक में ट्राफिक नियंत्रण हेतु ड्रम लगाने, हेंसलबील मुख्य सड़क पर पर्व त्योहार में ट्राफिक नियंत्रित करने,ग्रामप्रधानों को गांव के कानूनी समस्या की जानकारी देने, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय पोटका में अवकाश के समय मुख्य सड़क पर पुलिस गश्ती करने सहित अन्य मांगों को भी उठाया गया। मौके पर डीएसपी रहित कुमार रजवार ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस क्षेत्र में आम लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहती है ताकि पुलिस और ग्रामीणों का संबंध अच्छा बने। उन्होंने क्षेत्र में किसी भी तरह के असामाजिक कार्य की सूचना पुलिस को तुरंत देने को कहा। उन्होंने कहा कि अब अड्डाबाजी पर नियंत्रण किया जाएगा। आपके द्वारा रखे हर समस्या का हल होगा। आप गुप्त रूप से भी सूचना दें, असामाजिक कार्य पर तुरंत कार्रवाई किया जाएगा। बैठक में थाना प्रभारी सन्नी टोपो,मुखिया पानो सरदार,वीणा मुंडा, सावित्री हांसदा व सुखलाल सरदार, पंसस दुखु मार्डी, ग्रामप्रधान उतम सिंह,सुबल चंद्र भकत, जयदेव भकत , हेमंत भकत,आनंद दास,चंदन मंडल,इम्तियाज, शंकर मुंडा,सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, जेएसआई कृष्णा रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed