Spread the love

 

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन परिसर में चौथा एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

Advertisements

रहजमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत भवन परिसर में, आयोजक मुखिया देवी भुमिज के पहल पर तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग ब्रेन मलेरिया से जान गवाने वाले बच्चों के स्मृति में समर्पित एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं ब्रेन मलेरिया से मृत बच्चों के फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। ईस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। रक्तदान शिविर में कुल 135 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में मौके पर मुखिया देवी भूमिज ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा ब्रेन मलेरिया से मृत बच्चों की स्मृति को समर्पित यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप अव धीरे-धीरे कम हुआ है लेकिन इससे कई बच्चों की असमय पर मौत गई, यह चिंता की विषय है। उन्होंने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में उपस्थित रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, समाजसेवी दुखनी सोरेन, साहित्यकार सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, दुलाल मुखर्जी, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, सविता सरदार, मुखिया पानो सरदार, दुखनी माई सरदार, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, जामिला दे, समाजसेवी सुरजीत कुंडू, संजय कुंडू, गणेश सरदार ,मनोज सरदार, पोल्टु मंडल, उज्जल कुमार मंडल, श्यामल महाकुड़, राजकुमार साहू, हलदर दास, सनत सी, उत्पल बोस, रंजन दास, अरुण सारंगी, मलय मंडल, रमेश मोदक, राजा नंदी, स्वरूप मोदक, शुभम साहू, सूरज मादक आदि उपस्थित रहे।

 

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।