चाकुलिया से कांवरिया की जत्था नागा बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर बाबा नगरी देवघर में जल अर्पण करने के लिए हुआ रवाना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया से कांवरिया की जत्था नागा बाबा मंदिर में पूजा अर्चना किया और सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा नगरी देवघर में जल अर्पण करने के लिए बुधवार को रवाना हुआ. सभी कांवरिया सुल्तानगंज से कावड़ लेकर सभी बाबा धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे. इस दौरान बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. जहां से शिव भक्त कांवर में जल भरकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर अपने आराध्य बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करेंगे. इस दौरान कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान के बाद सभी कांवरिया कलश में जल लेकर द्वादश ज्योतिर्लिंग देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करेंगे. वहां से बाबा बासुकीनाथ में जलाभिषेक कर वापस चाकुलिया के लिए रवाना होंगे. इस मौके पर गोपीनाथ दास, विजय दास, बलराम दास, जीतेन कर्मकार, संजय पातर आदि उपस्थित थे.


Related posts:

