Spread the love

चाकुलिया: बार-बार बैठक स्थगित करने के विरोध में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कई वार्ड पार्षदों ने शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया. इस संबंध में सिटी मैनेजर अनंत खालको को एक लिखित पत्र सौंपा गया. इस दौरान पत्र में कहा गया है कि 30 जुलाई को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी, लेकिन देर रात व्हाट्सएप समूह के माध्यम से बैठक स्थगित किए जाने की सूचना दी गई. इसके बाद 31 जुलाई को पुनः बैठक निर्धारित की गई. सभी जनप्रतिनिधि निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचे, लेकिन उन्हें जानकारी मिली कि कार्यपालक पदाधिकारी स्वयं बैठक में उपस्थित नहीं होंगे. जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार बोर्ड बैठक स्थगित किए जाने से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है और कार्यपालक पदाधिकारी का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के प्रति उचित नहीं है. इसी के विरोध में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा कई वार्ड पार्षदों ने 31 जुलाई की बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. इस मौके पर उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद सतदल महतो, असगर हुसैन, मुरारी लाल शर्मा, मलय रूहीदास, गोपाल दास, राजेश नामाता, मौसमी मल्लिक आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …