Spread the love

चाकुलिया: जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बिरसा चौक में शुक्रवार की शाम जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में मंडल अध्यक्ष महादेव महतो के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस मौके पर जिल मंत्री चन्दना मुर्मू, दिनेश सिंह, चंद्रदेव महतो, जयदीप मुर्मू, चंद्रमोहन मांडी, तुषार बेरा, सुधीर महतो, परिमल दास, मुन्ना भारती, रोहित पति, संदीप चंद, ईपी बेहरा, बंटी बेहरा, उत्तम मुर्मू, जहर गोप, तपन बेरा, भीम सोरेन आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …