Spread the love

डालसा की त्वरित पहल, विक्षिप्त महिला को रिनपास में कराया गया भर्ती

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar…..✍️

रांची । न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने एक विक्षिप्त महिला को रिनपास, रांची में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालसा में कार्यरत पीएलवी प्रीति कुमारी को सूचना मिली कि लोवाडीह चौक पर एक विक्षिप्त महिला घूम रही है, जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। सूचना मिलते ही डालसा सचिव (प्रभारी) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम में पीएलवी प्रीति कुमारी, तारा मिंज, शारदा देवी तथा नामकुम थाना की महिला उप-निरीक्षक शामिल थीं। टीम ने महिला को सुरक्षित रिनपास, रांची पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में महिला पीएलवी की देखरेख में है । इस अवसर पर सचिव (प्रभारी), जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास इस प्रकार का कोई असहाय, विक्षिप्त अथवा जरूरतमंद व्यक्ति दिखाई दे या किसी को निःशुल्क कानूनी सहायता अथवा परामर्श की आवश्यकता हो, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं अथवा टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …