चाकुलिया: सनातनी युवा मंच ने शारदीय दुर्गोत्सव की तैयारियां को लेकर की बैठक, 18 अगस्त को होगा भूमि पूजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित टाउन हॉल में शक्रवार को सनातनी युवा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता राज कुमार मिश्रा ने किया. इस दौरान बैठक में शारदीय (दुर्गोत्सव) पूजा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन समिति का गठन किया गया. बैठक में पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए इस वर्ष दुर्गोत्सव को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही वर्ष 2025 के आयोजन में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और इस वर्ष भी सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई. बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया.



इसमें समिति के मुख्य संरक्षक विधायक समीर मोहंती को मनोनीत किया गया. वहीं राजेश सिंह को अध्यक्ष, राज कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, साइमन कुमार को सचिव, बिक्रम बारीक को सह-सचिव, प्रकाश मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा पिंटू सिंह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया.

इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 18 अगस्त को भव्य पंडाल निर्माण को लेकर खूंटी सह भूमि पूजन किया जाएगा.
इस मौके पर सुमित शर्मा, राजू मुर्मू, सुशांत चौधरी, पिंटू ठाकुर, दुर्गा महतो, बिमलेंदु पाल, चंद्रशेखर महतो, देवनाथ दास, रोहित महतो, सोनू सिंह, मानू मिश्रा, अनूप संतरा आदि उपस्थित थे.
Related posts:

