Spread the love

चाकुलिया: भाजपा मंडल ने तीन पंचायतों में शक्ति केंद्र का किया गठन, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर किया जागरूक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी चाकुलिया मंडल के तत्वावधान में रविवार को तीन पंचायत चालुनिया, बीरदोह और सिमदी में पंचायत शक्ति केंद्र का गठन किया गया. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई. शक्ति केंद्र गठन के साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया.

Advertisements
Advertisements

 

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में भाग लेने का आह्वान किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “तिरंगा हमारी शान, तिरंगा हमारा अभिमान” का संदेश देते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किया.

You missed