चाकुलिया: सावन के पावन अवसर पर सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी में आयोजित हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में सावन के पावन अवसर पर सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन स्वामी हंसानंद गिरी जी महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ. सामूहिक रुद्राभिषेक में आठ दंपत्तियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं महामृत्युंजय मंत्र के जाप से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.



रुद्राभिषेक में शामिल दंपत्तियों में दीपक झुनझुनवाला, संजय लोधा, सुनील लोधा, आनंद केडिया, रामकिशन लोधा, अमित भारतीय, संजय बांकडेवाला एवं गोल्डी अग्रवाल शामिल थे.

कार्यक्रम के दौरान पप्पू लोधा, अनूप केडिया, रामकुमार अग्रवाल, चंदा लोधा, संगीता केडिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
Related posts:

