चाकुलिया: गंधरूपी श्मशान घाट में चोरी, मारवाड़ी सम्मेलन ने थाने में की शिकायत
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के गंधरूपी स्थित श्मशान घाट परिसर में चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. अज्ञात चोरों ने श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा और श्मशान घाट में लगे खिड़की एवं दरवाजा को उखाड़कर ले गया. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की चाकुलिया शाखा के अध्यक्ष राजेश लोधा ने बुधवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया गया है कि 11 अगस्त की सुबह जानकारी मिली कि गंधरूपी श्मशान घाट के भवन को क्षति पहुंचाई गई है. साथ ही श्मशान घाट भवन में लगी निर्माण सामग्री के साथ-साथ पीछे का दरवाजा और खिड़की भी चोरी कर ली गई है. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश लोधा ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर चोरी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. घटना के बाद श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.



इस मौके पर मुरारी लाल शर्मा, दीपक झुनझुनवाला, गणेश रूंगटा, नीलू खंडेलवाल आदि उपस्थित थे.
Related posts:

