चाकुलिया: हाथी दिवस पर पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण, जंगल और हाथियों की सुरक्षा का लिया संकल्प
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
मयूरभंज जिले के जामदा प्रखंड अंतर्गत रंगामटिया गांव में बुधवार को हाथी दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व लेडी टार्जन एवं जोहार भारत फाउंडेशन की संस्थापक पद्मश्री जमुना टुडू ने किया. इस दौरान लगभग 50 पौधे लगाए गए.
Advertisements

Advertisements

पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि हाथी जंगल की शान हैं. हाथियों की सुरक्षा करना हम सभी मनुष्यों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि जंगल सुरक्षित रहेगा, तभी हाथियों और अन्य वन्यजीवों का संरक्षण संभव है. इसलिए जंगलों की रक्षा और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए सभी को आगे आना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

इस मौके पर दीनबंधु हांसदा, बासी सोरेन, निर्शा मुर्मू, पालू हेम्ब्रम, मानसिंह टुडू आदि उपस्थित थे.

