चाकुलिया: देशभक्ति के नारों से गूंजा, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से गुरुवार को बहरागोड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और युवा समर्थक शामिल हुए. नेताजी शिशु उद्यान से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए शाखा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई. हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े और ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा. बाजार क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया.


शहीदों के सम्मान और राष्ट्र गौरव का संदेश

शाखा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है. तिरंगा देश की आन, बान, शान और अभिमान है. यह भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, लक्ष्मण मांडी, बाप्तु साव, हेमंत नारायण देव, श्रीवत्स घोष, राजकुमार कर, कमलकांत सिंह, शुभेंदु पात्र, महादेव महतो, गुरुचरण मांडी, काजल महाकुड़, चंदना मुर्मू, शुक्ला बेरा, डोली मुर्मू, मामूनी दास, महुआ महापात्र, सुजाता पैड़ा, भक्तिश्री पांडा, पिकलू घोष, राजीव महापात्र, उत्पल पैड़ा, देवव्रत दे, उत्तम मुंडा, संदीप चांद, यमुना गोप, सुधीर महतो, गंगाराम हांसदा, कविंद्र नाथ कुंडु, महादेव बैठा, शांति गिरि, निहारिका मान्ना, रंजीत कारेक, रॉबिन नायक, रिंका नायक, कालीपद बारीक, लक्ष्मण घोष, यादव पात्र और राजू महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

