















स्वतंत्रता के साथ जुड़ी है जिम्मेदारी : एसबीएन शर्मा











Arjun Kumar…✍️
नामकुम(रांची) । स्वतंत्रता के साथ हमारी जिम्मेदारी जुड़ी है। एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण की बात हो या समाज की। हमारे दायित्वबोध से ही भारत एक विकसित देश बनेगा। दायित्वबोध के साथ सुरक्षा भी समाज के विकास के लिए जरूरी चीज है। उक्त बातें उषा मार्टिन के प्लांट हेड एसबीएन शर्मा ने कही । वह कारखाना परिसर में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए भारतवासियों ने काफी संघर्ष किया। भारत में स्वतंत्रता की स्थापना हमारे मूल्यों एवं सिद्धांतों की सफलता की दास्तान है। इसकी रक्षा के लिए हम सभी को अपने दायित्व को समझना होगा और आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करना होगा। इस अवसर पर स्थायी वर्कर्स फूलचंद कच्छप ने झंडोत्तोलन किया। बेहतर कार्य संस्कृति और सुरक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करनेवाले सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी डिवीजन में झंडोत्तोलन आर0के0 जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में कार्मिक प्रमुख एन०एन० झा, दीपेंद्र कुमार, मनोज पांडेय, अमित कुमार यूनियन के दशरथ महतो, बिगना महतो, मनोज महतो, राजेश तिग्गा, बीके राय, बादल बूतकुमार, राजकुमार, सहजनाथ महतो प्रबंधन की ओर से थाॅमस वर्गीज, सुमीत कुमार, गौतम सिंह, पंकज कुमार व दीपू सिंह उपस्थित थे।






