Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

 

बीते दिन 17 वर्षीय नाबालिक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रैली निकालकर की प्रदर्शन।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

 

जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन

कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में पिछले रविवार 17 वर्षीय नाबालिक छात्रा सोमवारी पुराण का शव गांव के समीप पेड़ से लटका हुआ मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद कोवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा था। वही रविवार 16 अगस्त 2026 को ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पंचायत के मुखिया दुखनीमाय सरदार एवं हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत मुखिया देवी भुमिज ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। रैली में ग्रामीणों ने हाथों में सोमवारी पुराण की तस्वीर लेकर “सोमवारी को न्याय दो” के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि सोमवारी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, सोमवारी के शव के पास एक पत्र मिला था, जिसमें सोनू नाम के एक युवक का जिक्र होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने पुलिस से सोमवारी के मोबाइल फोन की भी गहन जांच करने की मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि घटना की रात उसे किसने फोन कर घर से बाहर बुलाया था।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है । उनका कहना है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गोपाल पुराण, स्थानीय युवक सुजीत पुराण, मृतका की मां अनीता पुराण, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements