Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बांग्ला भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर कुमार मोहंती से की मुलाकात

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति एवं बांगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर कुमार मोहंती से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विगत दिनों विधानसभा सदन में बांग्ला भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को उठाने के लिए विधायक के प्रति आभार जताया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बांग्ला भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं उससे जुड़े अधिकारों के मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाना समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है. इस दौरान भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण को लेकर विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि बांग्ला भाषा एवं संस्कृति हमारी समृद्ध सामाजिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

 

 

इस मौके पर तापस चटर्जी, दिलजोय बोस, मनिन्द्र पालित, रविन्द्र नाथ विश्वास, अमित राय, साधुचरण पाल, असित चक्रवर्ती, नीलू दत्ता, जहर रक्षित, तरुण होड़, संजय घोष आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed

कांड्रा : अमलगम स्टील के गेट पर आश्रित परिवार का अनिश्चितकालीन धरना, अनुकंपा नौकरी की मांग

RANCHI : झारखंड राज्य का दिशा क्या होना ना और दशा क्या हो रहा है ?