















चाकुलिया: जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों की रक्षा को लेकर 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर बैठक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सिमदी, चालुनिया और बिरदोह पंचायत की महिलाओं के साथ आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बैठक की गई. इस दौरान पार्टी के साथियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.












इस अवसर पर कहा गया कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज मजबूती से उठाई जाएगी. यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है. इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है.
इस मौके पर जिला परिषद धारित्रि महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, जगन्नाथ महतो, बलराम महतो, पूर्व मुखिया विश्वनाथ हांसदा, संजीव मांडी, मिथुन कर आदि उपस्थित थे.






