
जिले के एसएसपी डॉ, एहतेशाम वकारीब सोमवार को कोवाली थाना पहुंचकर,औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी ली।
जामशेदपुर/ पोटका, अभिजीत सेन
पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को कोवाली थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी एवं पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों से दैनंदिनी रजिस्टर, लंबित वारंट, लंबित केस सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी ली। एसएसपी ने साफ निर्देश दिया कि ग्रामीणों की सुरक्षा, शांति और सद्भाव कायम करने को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि लंबित केस व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। क्षेत्र में अवैध धंधे,नशा कारोबार सहित अन्य एंटी सोशल एक्टिविटिज पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव,सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू, सहदेव सिंह, गौतम कुमार, प्रमोद सिंह,जेएसआई व चौकीदार उपस्थित थे।

