
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आमसभा में हुए शामिल
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के समीप जेएसएलपीएस कार्यालय परिसर में सोमवार को महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में विधायक समीर मोहंती बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने महिला समूह की सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याओं और गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. अपने संबोधन में विधायक ने झारखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की अपील की. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से ही मजबूत समाज एवं समृद्ध झारखंड का निर्माण संभव है.


इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, मोहन माईति, विशाल बारिक, मनोज महतो, राहुल महतो, मिथुन कर, चिन्मय शर्मा आदि उपस्थित थे.
