Advertisements
Spread the love

मुसाबनी : मो. मिंहाज के बेहतरीन पोस्ट ग्रेजुएट में प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से नवाजा गया

रिपोर्ट : सुनिल कुमार साव 

कहते हैं दिल में जज़्बात और इरादा बुलंद हो तो इंसान कामयाबी का दामन थाम सकता है। यह कर दिखाया मुसाबनी के रहने वाले मोहम्मद मिन्हाज आलम ने। कोल्हान विश्वविद्यालय से 2023 – 25 के सत्र में उर्दू में पोस्ट ग्रेजुएट किया। उन्हें इम्तिहान में 2000 में से 1720 रैंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल का हकदार बना।

खबरों के अनुसार, 29 सितंबर को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया है। इस सफलता पर उनके परिवार वालों ने बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर खान सहित समाज के लोगों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर मोहम्मद मिन्हाज आलम ने बताया कि उर्दू उनकी मातृभाषा है, अपनी भाषा को बेहतर ढंग से सीखने एवं सिखाने के लिए उन्होंने उर्दू विषय को चुना। अपने भविष्य प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि, उर्दू में पीएचडी करना है। बता दें कि, इस सफलता के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय में उन्हें सहायक शिक्षण कार्य के रूप में नियुक्ति की गई है। 

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उनके परिवार के सदस्यों सहित मेराज खान, शेख सलीम मोहम्मद, शकील, पालु माझी, अब्दुल मोहीद, मोहम्मद शमशाद, इम्तियाज अंसारी सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You missed