Advertisements
Spread the love

 

 

भुईयाड़ीह में झामुमो ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

 

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चिलगु के भुईयांडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान नेताओं ने शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

 

वहीं, झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू ने दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा में जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष धर्मू गोप, जिला प्रवक्ता नितेश वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अरुण टुडू, मिलन तंतुबाय, दीनबंधु महतो, बादल महतो, शिव शंकर लायेक सहित अन्य झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।