Advertisements
Spread the love

बेदिया विकास परिषद का महासम्मेलन 13-14 फरवरी 2027 को गोला में होगा

Arjun Kumar…✍️

अनगड़ा(राँची) । बेदिया विकास परिषद का महासम्मेलन 13 और 14 फरवरी 2027 को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को सिकिदीरी स्थित जोबला के पुराने खालसा ढाबा में आयोजित परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया ने की, जबकि संचालन महासचिव रामफल बेदिया ने किया। बैठक में रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों से समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। महासम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर बैठक में तैयारी समिति का गठन किया गया। साथ ही, सम्मेलन में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए विभिन्न प्रखंडों के गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया । बैठक में वक्ताओं ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने और सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अशोक राम बेदिया, रुपलाल बेदिया, दिनेश कुमार मांझी, देवकीनंदन बेदिया, विजय बेदिया, गोविंद बेदिया, जीतनाथ बेदिया, कालू बेदिया, रामानंद बेदिया, कामेश्वर बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, बालेश्वर बेदिया, जगनारायण बेदिया, सोमनाथ बेदिया, गणेश बेदिया, भदरू बेदिया, सरदार बेदिया, लहरू बेदिया, राजेश बेदिया, राजेंद्र बेदिया, बहादुर बेदिया, गोपाल बेदिया, बंशी बेदिया, धनेलाल बेदिया, बालगोविंद बेदिया, ब्रजकिशोर बेदिया, बुधराम बेदिया, ललन बेदिया, रोहन बेदिया, सोमरा बेदिया, रामकिशोर बेदिया और राजकुमार बेदिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You missed