Advertisements
Spread the love

बामनी के विजयादशमी मेले में उमड़ा जनसैलाब, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

‘सेवा ही संकल्प’ के संस्थापक एवं समाजसेवी राकेश वर्मा ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बामनी में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

‘सेवा ही संकल्प’ के संस्थापक एवं समाजसेवी राकेश वर्मा ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने माता दुर्गा से सभी भक्तों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, आयोजनकर्ता जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने कहा कि उनके पूर्वजों के समय से यहां दुर्गा पूजा की परंपरा चली आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुरुलिया और रांची समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने गीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दर्शक देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास से सजे इस आयोजन ने बामनी में विजयादशमी के उत्सव को यादगार बना दिया।