Advertisements
Spread the love

सरायकेला : 38 सालों की शिक्षा सेवानिवृत्त, उत्तम कुमार महतो की हुई भावभीनी विदाई

रिर्पोटर – जगबंधु महतो 

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसके संस्कार और योगदान नये के पीढ़ियों के लिए दिशा निर्धारण करते हैं…

३० अक्टूबर : शिक्षा के क्षेत्र में लगभग चार दशक तक अपनी सेवाएं देने वाले सहायक शिक्षक उत्तम कुमार महतो को शुक्रवार को उड़िया मध्य विद्यालय, सरायकेला में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए उनके व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। सम्मान और आत्मीयता से भरे माहौल में सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए दिनों को याद किया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा और जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से उत्तम कुमार महतो को बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि उत्तम कुमार महतो ने अपने लगभग 38 वर्षों के सेवाकाल में शिक्षा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया। शांत स्वभाव और सुलझे व्यक्तित्व वाले शिक्षक के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनका योगदान विद्यालय परिवार के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनकी कार्यक्षमता, व्यवहार कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

जिला शिक्षक संघ के विवेकानंद पांडा ने कहा कि उत्तम कुमार महतो का शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ हमेशा मधुर संबंध रहा। उनका विद्यालय से विदा होना सभी के लिए भावुक क्षण है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

विदाई समारोह में उत्तम कुमार महतो ने कहा कि वे आज केवल सरकारी दायित्वों से मुक्त हो रहे हैं, लेकिन शिक्षक के रूप में उनकी यात्रा समाप्त नहीं हुई है। समाज और नई पीढ़ी को दिशा देने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

मौके पर जिला शिक्षक संघ के विवेकानंद पांडा भीचांद महतो, मो. माजिद खान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और गैर शिक्षक कर्मचारी पस्थित थे।

You missed