
आदित्यपुर में इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी का नया ठिकाना बना DIGI Mart, आकाशवाणी चौक पर खुला आधुनिक शोरूम
रिर्पोटर – जगबंधु महतो
एक छत के नीचे मिलेंगे नामी ब्रांडों के घरेलू उपकरण, DIGI Mart के उद्घाटन पर 50 फीसदी तक छूट का ऑफर
आदित्यपुर : औद्योगिक नगरी आदित्यपुर में इलेक्ट्रिकल एवं घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खरीदारी के लिए एक नया प्रतिष्ठान शुरू हुआ है। आदित्यपुर-1 के आकाशवाणी चौक पर रविवार को आधुनिक शोरूम DIGI Mart का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
नए शोरूम के खुलने से आदित्यपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। DIGI Mart में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के घरेलू एवं दैनिक उपयोग से जुड़े इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। खास बात यह है कि ग्राहक अपनी जरूरत, पसंद और बजट के अनुरूप कई ब्रांडों के उत्पाद एक ही छत के नीचे खरीद सकेंगे।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान उचित कीमतों पर उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी शुरू किए गए हैं। इसके तहत चुनिंदा उत्पादों की खरीदारी पर 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ आकर्षक उपहार देने की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के डायरेक्टर जनार्दन कुमार समेत कांग्रेस, राजद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, व्यवसायी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नए प्रतिष्ठान की शुरुआत को क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
